चकेरी, हरजिंदर नगर चौराहे में रविवार देर रात तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी सवार तीन दोस्त घायल हो गए। तीनों को कांशीराम अस्पताल भेजा गया। चालक कार समेत भाग गया। सफीपुर फर्स्ट निवासी सत्यम, बॉबी निषाद और अर्जुन एक ही मोहल्ले में रहते हैं। तीनों लाल बंगला स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में काम करते हैं। रविवार देर रात तीनों घाऊखेड़ा में रहने वाले दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गए थे। देर रात एक बजे लौट रहे थे। रामदेवी की ओर से आई कार से हादसा हो गया। कांशीराम अस्पताल से तीनों को हैलट रेफर किया गया। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।