किदवईनगर में हर महीने 25 हजार रुपये की रंगदारी मांगने और रुपये न देने पर व्यापार नहीं करने देने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। राम आसरे नगर निवासी अंशू गौतम ने पंकज पासवान पर रंगदारी मांगने, मारपीट करने और धमकाने का आरोप लगाया। अंशू ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 18 अक्तूबर की सुबह करीब 7:50 बजे वह चियर्स बार के पास अपने साथी का इंतजार कर रहे थे। तभी दीपक गुप्ता भी वहां पहुंच गया। आरोप है कि पंकज अपने साथियों के साथ आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर दोनों को पीटा। दोनों जान बचाकर भागने लगे तो आरोपियों ने रास्ता रोककर दोबारा पीटा। किदवईनगर थाना प्रभारी विजय सिंह के अनुसार पंकज के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच की जा रही है।