फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन जालसाज गिरफ्तार, फर्जी कंपनी खोलकर पेपर में देते थे विज्ञापन

Thu, 10 Nov 2022 07:33 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ज्ञान फिन सेल्फ सर्विसेज नाम की कंपनी का विज्ञापन देते हैं। इसमें सस्ता लोन दिलाने का झांसा दिया जाता है। इसके बाद झांसे में आए शख्स से फाइल चार्ज, रजिस्ट्रेशन फीस, प्रोसेसिंग फीस के नाम पर रुपये ट्रांसफर करा लेते हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीसीपी वेस्ट की स्पेशल टीम ने लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। शातिरों ने अवधपुरी मोड़ पर फर्जी फाइनेंस कंपनी खोल रखी है। कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करते थे। डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि आरोपी फर्रुखाबाद के भाऊटोला निवासी आदविक निगम उर्फ रचित श्रीवास्तव, कल्याणपुर के आवासविकास निवासी अविनाश चंद्र उर्फ त्यागी, औरैया के पुराकला निवासी प्रदीप कुमार उर्फ केके उर्फ अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ कुलदीप हैं।

विज्ञापन


आरोपी ज्ञान फिन सेल्फ सर्विसेज नाम की कंपनी का विज्ञापन देते हैं। इसमें सस्ता लोन दिलाने का झांसा दिया जाता है। इसके बाद झांसे में आए शख्स से फाइल चार्ज, रजिस्ट्रेशन फीस, प्रोसेसिंग फीस के नाम पर रुपये ट्रांसफर करा लेते हैं। फिर शख्स के पते पर अपनी कंपनी का फर्जी बांड भेज देते हैं।

विज्ञापन

इस बांड पर अपनी तहसील के रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर और स्टांप लगवाने को कहते हैं। ग्राहक यह करा नहीं पाता और उसकी दी गई रकम हड़प कर लेते। आरोपियों ने बताया कि पकड़े जाने के डर से वे दूसरे जिले के लोगों को अपना शिकार बनाते थे। ठगी के शिकार लोग शिकायत दर्ज कराने कानपुर बहुत ही कम आते थे।

ये हुई बरामदगी
छह मोबाइल, फर्जी कंपनी के तीन आईकार्ड, चार आधार कार्ड, सात पैन कार्ड, आठ निर्वाचन कार्ड, 13 डेबिट कार्ड, दो मास्टर कार्ड, चार सिमकार्ड, 14 मुहर, 21 आवेदन पत्र, 28 चेकबुक, प्रचार सामग्री, आवेदन फार्म, लेटर पैड, रसीदी बुक, लैपटॉप, कंपनी के फार्म, एमएसएमई एप पर फाइनेंस कंपनी के फार्म, दो क्रेडिट कार्ड, प्लेटिनम कार्ड, कई फर्जी दस्तावेज। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें