शहर के गुजैनी, चकेरी और काकादेव इलाकों में बुधवार देर रात तीन लोगों ने फंदा लगाकर जान दे दी। इनमें से दो ने नशे की लत के कारण जान दी जबकि एक ने पत्नी के मायके से न आने पर यह कदम उठाया। चकेरी के श्यामनगर निवासी अखिलेश यादव (35) गैस एजेंसी में डिलीवरी का काम करते थे। उनके भाई राजन ने बताया कि अखिलेश नशे के आदी थे और अक्सर घर में विवाद होता था।
बुधवार देर रात नशे में घर आने पर हुए विवाद के बाद उन्होंने फंदा लगा लिया। विजयनगर निवासी शेरसिंह (45) ने भी नशे की लत और बेरोजगारी के चलते आत्महत्या की। गुजैनी के शुभम पाठक (35) दादानगर की फैक्टरी में कार्यरत थे। परिजन के अनुसार, उनकी पत्नी साधना कुछ दिन पहले बेटियों के साथ मायके गई थीं और वापस नहीं आ रही थीं। इससे परेशान होकर शुभम ने बुधवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी।