फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: छात्रों को बेल्ट-डंडों से पीटने का मामला, कॉलेज के तीन शिक्षक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Thu, 05 Feb 2026 04:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मंधना स्थित महाराणा प्रताप कॉलेज में देरी से आने पर छात्र-छात्राओं को बेल्ट व डंडों से पीटने के आरोपी तीन शिक्षकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना में 10 छात्र घायल हुए थे, जिसके बाद पुलिस ने छात्र की तहरीर पर कार्रवाई सुनिश्चित की है।
विज्ञापन
हंगामा करते छात्रों को समझाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज मारपीट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने तीन आरोपी शिक्षकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छात्र की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में सख्ती दिखाते हुए पुलिस ने यह कदम उठाया है। अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर जांच जारी है। दरअसल, बुधवार सुबह मंधना स्थित महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में

विज्ञापन

देर से कॉलेज पहुंचने पर टीचरों द्वारा छात्रों और छात्राओं की डंडों व बेल्ट से पिटाई का आरोप लगा था। घटना में 10 छात्र-छात्राएं घायल हुए थे, जिनमें एक छात्रा का हाथ फ्रैक्चर हो गया था। घटना के बाद कॉलेज परिसर में हंगामा, नारेबाजी और तोड़फोड़ हुई थी। सूचना पर पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंची थी और हालात पर काबू पाया गया था। फिलहाल पुलिस ने तीन शिक्षकों को जेल भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें