फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भाजपा के प्रदेश प्रकोष्ठों में शहर के तीन नेताओं को मिली कमान, ये नाम शामिल

Sun, 01 Nov 2026 12:01 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अनिल कुमार मिश्रा को शिक्षक प्रकोष्ठ, मुकुंद मिश्रा को व्यापार प्रकोष्ठ, शिव शंकर सैनी को रेहड़ी-पटरी प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया। 
विज्ञापन
अनिल कुमार मिश्रा, मुकुंद मिश्रा और शिव शंकर सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश संगठन में कानपुर को एक बार फिर तवज्जो मिली है। शनिवार को पार्टी की ओर से विभिन्न प्रकोष्ठों के लिए जारी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की सूची में शहर के तीन वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनिल कुमार मिश्रा को शिक्षक प्रकोष्ठ, मुकुंद मिश्रा को व्यापार प्रकोष्ठ और शिव शंकर सैनी को रेहड़ी-पटरी प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, सह संयोजक और सदस्यों की सूची जारी की गई है। इसमें कानपुर के तीन नेताओं को अलग-अलग प्रकोष्ठों की कमान मिलने को संगठन में शहर की बढ़ी भागीदारी के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष राम किशोर साहू ने तीनों नवनियुक्त प्रदेश संयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक, व्यापारी और रेहड़ी-पटरी व्यवसाय से जुड़े लोग समाज और अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण वर्ग हैं। इन प्रकोष्ठों के माध्यम से उनकी समस्याओं और सुझावों को संगठन व सरकार तक पहुंचाया जाएगा। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने नियुक्तियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें