फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 4.98 करोड़ की साइबर ठगी में तीन गिरफ्तार, लखनऊ से पकड़े गए आरोपी, चाैथे की तलाश जारी

Mon, 06 Jul 2026 12:55 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कल्याणपुर निवासी संंस्था सचिव को लखनऊ बुलाकर बंधक बनाने के बाद खाते से 4.98 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आज घटना का खुलासा कर सकती है। रविवार रात आरोपी लखनऊ क्षेत्र से दबोच लिए गए। घटना में शामिल चौथे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


रुद्र समागम सेवा एवं शिक्षा समिति चलाने वाले कल्याणपुर के नवशील धाम फेज-2 निवासी आशीष कुमार सिंह ने चार दिन पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि उनकी संस्था का एक्सिस बैंक में खाता है। बैंक के मैनेजर ने उन्हें लखनऊ के राहुल नाम के व्यक्ति से मिलवाया। राहुल ने कहा कि वह संस्था को डोनेशन देना चाहते हैं। आरोप है कि 19 नवंबर 2025 को राहुल ने कॉल कर सीएसजेएमयू के गेट पर मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद वैधानिक दस्तावेजों के साथ लखनऊ बुलाया।

21 नवंबर की रात सुल्तानपुर रोड स्थित अवध ओ पंच रिसॉर्ट पहुंचने पर राहुल, इमरान और उसके साथी मिले। उन लोगों ने बंधक बना लिया। इसके बाद मोबाइल छीनकर खाते से संदिग्ध लेनदेन किया। अगली रात्रि 22 नवंबर को आरोपी उसे शहर आकर छोड़ गए। आरोपियों ने धमकाते हुए कहा कि अगर ट्रांजेक्शन प्रक्रिया रुकी तो जान से मार देंगे। इसके बाद फिर 24 को लखनऊ बुलाया।

अगले दिन उन्हें छोड़ा गया। इधर, डीसीपी पश्चिम की साइबर सेल को 14 दिन पहले एनसीआरपी पोर्टल पर 4000 पन्नों की एक रिपोर्ट मिली। इसमें बिठूर स्थित एक्सिस बैंक की ब्रांच के खुले संस्था के खाते में संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जानकारी हुई। खाते पर साइबर अपराध की 54 शिकायतें की गई थीं।
विज्ञापन

इसपर पुलिस ने आशीष को उठाया तो उसने बताया कि वह आरोपी नहीं पीड़ित है। इसके बाद दो नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि पुलिस आरोपियों के करीब है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें