जाजमऊ थाना क्षेत्र के बाजपेईनगर ऊंचा टीला में बीती 21 जुलाई को युवक की गला रेतकर हत्या करने में पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बाजपेईनगर ऊंचा टीला निवासी लोडर चालक अरबाज खान (20) बीती 21 जुलाई की रात को फोन पर बात करने के बाद घर से निकला था। 22 जुलाई को उसका रक्तरंजित शव घर कुछ दूरी पर गंगा किनारे पड़ा मिला था।
विज्ञापन
पुलिस ने अरबाज के पिता रियाज की तहरीर पर इलाके के समीर, शोएब, अरमान, मुस्लिम और मुख्तार समेत उसके साथियों के खिलाफ रंजिश में बेटे की हत्या रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शोएब और समीर को पहले जेल भेज दिया था। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि अरमान कटी, मुस्लिम मियां और मुख्तार को बुधवार को प्याेंदी गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।