फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: धर्म परिवर्तन कर निकाह न करने पर तेजाब से जलाने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 08 Jul 2023 11:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

यूपी के शुक्लागंज में युवती से दिल्ली के मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर इस्टाग्राम पर दोस्ती की। अब धर्म परिवर्तन कर निकाह न करने पर तेजाब से जलाने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन प्रकरण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी लगभग 20 वर्षीय युवती से दिल्ली के मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर इस्टाग्राम पर दोस्ती की। नजदीकियां बढ़ने पर युवती की अश्लील फोटो खींच ली। अब सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बना रहा है। धमकी दे रहा है कि धर्म परिवर्तन कर निकाह न करने पर टुकड़े-टुकड़े कर तेजाब से जला देगा।

विज्ञापन


इससे आहत युवती ने आत्महत्या करने तक की बात अपनी मां से कह डाली है। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती की मां ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी बीए (द्वितीय वर्ष) की छात्रा है। दो साल पहले इस्टाग्राम के माध्यम से बेटी का संपर्क दिल्ली में रहने वाले एक युवक से हुआ।

Trending Videos

युवक ने खुद को हिंदू बता बेटी से नजदीकियां बढ़ाई और शुक्लागंज आना जाना शुरू कर दिया। इस बीच बेटी के साथ कई अश्लील फोटो युवक ने खींच ली। कुछ माह पहले ही बेटी को पता चला कि युवक उसे धोखे में रख रहा था। इसके बाद बेटी ने दूरियां बनाई तो युवक बेटी को परेशान करने लगा। अब धमकी दे रहा है कि धर्म परिवर्तन कर उससे निकाह न किया तो सोशल मीडिया पर उसकी फोटो वायरल कर देगा।
विज्ञापन

यही नहीं टुकड़े-टुकड़े कर तेजाब से जला देगा। इसके बाद से बेटी सदमे में है। कई बार आत्महत्या करने की बात कह चुकी है। उधर, कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी दिल्ली निवासी मोहम्मद मुजाहिद इस्लाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें