फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्यास लगी तो धोखे में पानी की जगह पी लिया थिनर, गई जान

Mon, 24 Nov 2025 05:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बजरिया थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बजरिया थानाक्षेत्र के सीसामऊ में प्यास लगी तो पानी के धोखे में थिनर पीने से बनियान कारखाने में काम करने वाले युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमॉर्टम भेज दिया। दिनेश कुमार कुशवाहा (42) घर के पास एक बनियान बनाने के कारखाने में काम करते थे। परिवार में पत्नी रचना व दो बच्चे आदर्श और मान्या हैं। बेटे आदर्श ने बताया कि 13 नवंबर को पिता कारखाने में काम कर रहे थे। इस दौरान प्यास लगने पर उन्होंने पानी के धोखे में पास में बोतल में रखा थिनर पी लिया। हालत बिगड़ने पर कर्मचारियों ने उन्हें हैलट में भर्ती कराया। वहां रविवार देर रात डॉक्टर ने उपचार के दौरान मौत हो गई। बजरिया थाना प्रभारी अरविंद शर्मा के अनुसार परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। तहरीर मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें