फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अंडर-13 क्रिकेट कैंप का तीसरा दिन, 30  खिलाड़ियों ने दिखाया दम, कोच ने परखीं बल्लेबाजी और गेंदबाजी

Sat, 24 Oct 2026 02:59 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: प्रथम सुनील तिवारी अंडर-13 इंटर एकेडमी लीग से चयनित 30 खिलाड़ियों के प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन शनिवार को टी-20 मैच का आयोजन हुआ। एचबीटीयू वेस्ट कैंपस मैदान पर आयोजित इस मैच के जरिए मुख्य कोच डॉ. विकास यादव और सहायक कोच दिनेश कुमार ने युवा खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग कौशल का गहन मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
अंडर-13 क्रिकेट कैंप में खेलते खिलाड़ी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम सुनील तिवारी अंडर-13 इंटर एकेडमी लीग से चयनित 30 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के कैंप में तीसरे दिन शनिवार को टी-20 मुकाबला कराया गया। एसबीटीयू वेस्ट कैंपस के मैदान पर मैच के माध्यम से खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण क्षमता का आकलन किया गया।

विज्ञापन



विज्ञापन



मुख्य कोच डॉ. विकास यादव और सहायक कोच दिनेश कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखी। पहली पारीमें टीम ए ने 16 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाए। मुकाबले के दौरान कोचों ने खिलाड़ियों की तकनीक, खेल कौशल और मैदान पर प्रदर्शन को परखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें