Kanpur News: घाटमपुर के तेजपुर गांव में शैलेंद्र यादव के घर से चोरों ने ढाई लाख रुपये और लाखों के जेवर चोरी कर लिए। चोर बाउंड्री फांदकर घर में घुसे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द खुलासे का दावा किया है।
कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के तेजपुर गांव में मंगलवार की रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात का अंजाम दिया। चोर ढाई लाख नगदी समेत लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए। सुबह जब घर वालों ने देखा तो कमरे का सारा समान बिखरा पड़ा था। इससे चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। तेजपुर गांव निवासी शैलेंद्र यादव अपने परिवार के साथ रात में घर पर सो रहे थे।
इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर बाउंड्री से फांदकर घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घर की अलमारी में रखे जेवरात और नगदी सहित अन्य समान समेटकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे, तो सामान बिखरा देख घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी है, जिसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। नंदना चौकी प्रभारी बादाम सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।