जाजमऊ थाना क्षेत्र के ताड़बगिया में सोमवार देर रात चोर एक एग स्टोर की दुकान की सीमेंटेड चादर तोड़कर अंदर दाखिल हुए। पहले वहां रखी कोल्डड्रिंक पी। इसके बाद गल्ले से 14 हजार रुपये उड़ा दिए। मंगलवार सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी का पता चला। विनोद कुमार की जेके कॉलोनी में अंडे और कोल्डड्रिंक की दुकान है। विनोद ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सोमवार की रात चोर दुकान में घुसे। फ्रिज से निकालकर कोल्डड्रिंक पी फिर गल्ले से नकदी पार कर दी। जाजमऊ थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।