फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चाइनीज मांझे की चपेट में आने से कारोबारी का बेटा घायल, अस्पताल में भर्ती

Tue, 25 Nov 2025 11:11 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैंट थाना क्षेत्र में मुरे कंपनी पुल पर मंगलवार शाम होटल कारोबारी मनोज गुप्ता का बाइक सवार 34 वर्षीय बेटा शुभम चाइनीज मांझे की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया। परिजनों ने उन्हें मालरोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने उनके माथे, नाक और आंख की पलक पर गंभीर चोट बता 17 टांके लगाए। दानाखोरी निवासी शुभम अपने दोस्त विक्की के साथ बाइक से लाल बंगला से घर लौट रहे थे। मुरे कंपनी पुल पर हादसा हो गया। शुभम के चेहरे से खून बहने लगा। विक्की ने लहूलुहान अवस्था में उसे माल रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। हादसे के दौरान वह हेलमेट नहीं लगाए था। कैंट थाना प्रभारी अरविंद राय का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें