नौबस्ता के राजीव विहार में चोर ने लेबर ठेकेदार दिलीप वर्मा के घर में मंगलवार देर रात घुसकर 5.50 लाख रुपये का माल पार कर दिया। वारदात के वक्त परिवार अपने-अपने कमरों में सो रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसी कैमरे खंगाले तो एक संदिग्ध घर में दाखिल होता नजर आया।
ठेकेदार दिलीप तीन मंजिला मकान में रहते हैं। परिवार में मां कुसुमा देवी, पिता राम सेवक और दो भाई धीरेंद्र व प्रदीप का परिवार भी रहता है। इसके अलावा मकान में दो किरायेदार भी हैं। दिलीप ने बताया कि मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सोने चले गए। देर रात चोर छत के रास्ते मकान में दाखिल हुआ। स्टोर रूम का ताला तोड़ने के बाद बक्से में रखे 50 हजार रुपये और करीब पांच लाख के गहने उड़ा दिए। बुधवार तड़के मां बाथरूम जाने के लिए उठी तो स्टोर रूम के टूटे ताले पर पड़ी। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि एक संदिग्ध फुटेज में कैद हुआ है। टीम उसकी तलाश में लगी है।