फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: विधानसभा अध्यक्ष के घर से 250 मीटर दूर हुई चोरी, सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस

Wed, 18 Feb 2026 11:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चोरी की शिकार पीड़िता मनोरमा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के लाल बंगला स्थित घर से महज 250 मीटर की दूरी पर नकदी समेत एक लाख के गहने चोरी हो गए। घर में रहने वालीं बुजुर्ग महिला करीब चार माह पहले कानपुर देहात स्थित भतीजे के यहां गई थीं। बुधवार को लाैटने पर उन्हें वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


लाल बंगला फूल वाली गली निवासी मनोरमा गुप्ता के पति मूलचंद गुप्ता का 12 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। वह घर पर अकेली रह रही थीं। पिछले साल 14 अक्तूबर को उन्हें कुत्तों ने काट लिया था जिसके बाद रनियां निवासी भतीजा सुनील गुप्ता उन्हें साथ लेकर चले गए थे। तबसे उनके घर में ताला लगा हुआ था। मनोरमा की पड़ोस में रहने वालीं सुमन गुप्ता ने बताया कि सोमवार को घर में किसी की आहट होने पर उन्होंने मनोरमा को फोन किया था। वहीं मनोरमा का कहना है कि वह सोमवार को कानपुर के लिए निकली थीं लेकिन रास्ते में उनका व भतीजे का एक्सीडेंट हो गया। वह नहीं आ सकीं। बुधवार को कानपुर आने पर उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि चोरों की तलाश में सीसीटीवी कैमरों की खंगाला जा रहा है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य लिए हैं।

चोर काट गए बिजली का कनेक्शन
मनोरमा गुप्ता ने बताया कि चोर उनके घर का बिजली कनेक्शन भी काट गए। चोरी के दौरान दोनों कमरों के बक्से समेत अन्य सामान भी बिखरा हुआ था। घर में अंधेरा होने की वजह से वह पड़ोसी सरोज मिश्रा के यहां रुकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें