कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथी गांव में एक घर में खेतों के रास्ते से दीवार में सेंधमारी करते हुए चोरों ने लाखों के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए है। हाथीगांव की निवासी माया पत्नी सूरज ने बताया कि रात्रि करीब एक से दो बजे के बीच घर के पीछे की दीवार काट कर चोरी की गई है। दीवार काटने के बाद कमरे में रखे दो बक्सों के ताले तोड़कर बीस हजार की नगदी सहित करीब डेढ़ लाख की चोरी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।