चोरों ने बुधवार दोपहर नौबस्ता थाने से सटी धातु की मूर्तियों वाली दुकान को निशाना बना लिया। शातिरों ने दुकान के गल्ले में रखे 25 हजार रुपये और करीब 50 हजार रुपये कीमत की मेटल की मूर्तियां चोरी कर लीं। सीसीटीवी फुटेज में दो आरोपी दिखाई दिए हैं। न्यू आजाद नगर निवासी सुजीत कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बुधवार को उनके पिता करीब साढ़े ग्यारह बजे दुकान में ताला लगाकर अंदर कमरे में आराम करने चले गए।