द वाटर बॉक्स स्विमिंग पूल
- फोटो : amar ujala
लापरवाही मानी जा रही है हादसे की वजह
इस कारण ठेकेदार की जान जाने में लापरवाही मानी जा रही है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि स्विमिंग पूल के मालिक नरेंद्र सिंह और उनके बेटे पृथ्वी सिंह चौहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
द वाटर बॉक्स स्विमिंग पूल
- फोटो : amar ujala
घटना के बाद से पूल बंद
घटना के बाद से ही सोमवार और मंगलवार को पूल बंद रहा। सूत्रों ने बताया कि संचालक मृतक शिखर के परिवार वालों को फोन कर कार्रवाई न करने की गुहार लगाता रहा। नाम ने छापने की शर्त पर पूल जाने वाले लोगों ने बताया कि स्विमिंग पूल में नहाने के बाद वहीं बाहर टेबल पर खाना और शराब परोस दी जाती थी।
द वाटर बॉक्स स्विमिंग पूल
- फोटो : amar ujala
बहन बोली, स्वीमिंग पूल में सेफ्टी वॉल भी नहीं
डूबने की घटना के बाद शिखर की बहन कॉस्मोलॉजिस्ट अनामिका सिंह और दोस्त अंकित, कृष्णा, देवेंद्र, शिवम, भोलू व निखिल ने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट में खुलेआम शराब पिलाई जाती है। आरोप लगाया कि स्वीमिंग पूल में कोई सेफ्टी वॉल नहीं थी। पूल पर लाइट बंद कर दी गई और किसी भी कर्मचारी ने उनकी मदद की।