फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चौकीदार के साथ मारपीट…बोरी में भरकर फेंका, फिर बदमाशों ने लूट को दिया अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 06 Jul 2025 10:55 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर कस्बे में बदमाशों ने चौकीदार को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद पानी की टंकी में लूट को अंजाम दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सजेती थाना क्षेत्र के बावन गांव में रात के समय बदमाशों ने चौकीदार के साथ मारपीट की और उसे बोरी में भरकर फेंक दिया। इसके बाद बदमाशों ने पानी की टंकी में लूटपाट की। ग्रामीणों ने सुबह परिजनों और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की टंकी, यहीं लूट को दिया गया है अंजाम - फोटो : amar ujala

इसके बाद घायल चौकीदार ज्ञान सागर (52) को घाटमपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां घायल का इलाज जारी है। थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि जांच की जा रही है। साथ ही, बदमाशों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें