फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शुक्लागंज नवीन पुल की सतह उखड़ी, दो-दो फीट के गड्ढे बने; दिखने लगी सरिया, PWD बोला- फिर होगा पैचवर्क

Sat, 28 Feb 2026 01:50 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज नवीन गंगा पुल पर रोक के बाद भी भारी वाहनों के निकलने से सड़क टूट गई है और सरिया बाहर आ गई हैं। पीडब्ल्यूडी ने जल्द पैचवर्क कराने का आश्वासन दिया है, लेकिन अवैध वाहनों पर रोक अब भी बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
बीच मार्ग पर सड़क टूटने से दिखने लगी है सरिया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में नवीन गंगा पुल पर रोक के बावजूद भारी वाहन फर्राटा भर रहे हैं। इसकी वजह से पुल के बीच मार्ग पर सड़क टूटने से सरिया दिखने लगी है। इसके बाद भी इसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। उन्नाव से कानपुर आने जाने के लिए नवीन गंगा पुल या जाजमऊ गंगापुल है। लेकिन नवीन पुल मार्ग से कानपुर जाना आसान होने के कारण छोटे बड़े के साथ ही भारी वाहन भी आवागमन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन





हालांकि, इन पर रोक है। भारी वाहनों के निकलने से पुल मार्ग पर फिर से करीब एक फीट चौड़ा और दो दो फिट लंबा सड़क का हिस्सा टूट गया है, जिसके सतह की सरिया दिखने लगी है। उधर, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एचडी अहिरवार ने बताया कि पुल पर पुन: पैचवर्क का कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें