फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शोहदे ने छात्रा को तेजाब से नहलाने की दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 22 May 2025 02:16 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी थाना क्षेत्र में शोहदे के द्वारा छात्रा को तेजाब से नहलाने की धमकी दी गई है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
चकेरी थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चकेरी में 12 वीं की छात्रा ने तेजाब से नहलाने और दुष्कर्म की धमकी पर स्कूल जाना छोड़ दिया है। वह डरकर घर में कैद है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शोहदे की तलाश शुरू कर दी है। छात्रा की एक साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से शोहदे से दोस्ती हुई थी। घरवालों के मना करने पर वह लगातार छात्रा को परेशान कर रहा है।

विज्ञापन


क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी श्याम नगर के एक स्कूल में 12 वीं की छात्रा है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया के जरिए उसकी एक वर्ष पहले कन्नौज के छिबरामऊ निवासी अनुराग पाल से दोस्ती हो गई थी। दोनों की बातचीत होने लगी। कुछ माह पहले छात्रा अपनी रिश्तेदार घर छिबरामऊ गई थी, जहां आरोपी की उससे मुलाकात हुई। दोनों की मोबाइल पर बातचीत होने लगी।

पिछले साल दिसंबर में परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने बातचीत बंद करा दी। छात्रा का आरोप है कि तीन मई को अनुराग पाल कानपुर आया। वह स्कूल से छुट्टी होने पर घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर गालीगलौज और मारपीट की। तेजाब से नहलाने के साथ जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने जाते समय उसे कई लोगों को भेज दुष्कर्म कराने की धमकी भी दी। घटना के बाद से पीड़िता डरी सहमी है। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि छेड़छाड़, धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें