दो लोगों की मलबे में दबकर मौत
इधर, रात में तेज तूफान आने से डेरापुर तहसील क्षेत्र के किशौरा निवासी मजीद खां (65) के कच्चे घर की दीवार गिर गई। मलबे में दबने से उनकी मौत हो गई। वहीं, मैथा तहसील के औरंगाबाद में दीवार गिरने से संगीता (32) पत्नी वकील निवासी थाना सिकंदरा की मलबे दबकर मौत हो गई। वह बीमार मां रामवती को देखने आई थीं।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया
वहीं, पास में लेटा भाई शंभूशरण पुत्र सियाराम भी घायल हो गए। शिवली के नुनारी बहादुरपुर में दीवार समेत टिनशेड गिरने से पास में सो रही रेखा (30) पत्नी राजेंद्र, बेटा वंश (5)व अंश (8) घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि सभी तहसीलों से जनहानि की रिपोर्ट मांगी गई है। पीड़ितों की हरसंभव मदद की जाएगी।