फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चिड़ियाघर से बैराज तक 14 मीटर चाैड़ी होगी सड़क, व्यय वित्त समिति पहुंची फाइल, जाम से मिलेगी मुक्ति

Tue, 07 Oct 2025 01:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर में चिड़ियाघर से गंगा बैराज तक 900 मीटर लंबी सड़क को सात मीटर से 14 मीटर चौड़ा कर चार लेन का बनाया जाएगा। इस डीपीआर को शासन की सहमति मिल गई है और अब यह व्यय वित्त समिति की मंजूरी के इंतजार में है।
विज्ञापन
गंगा बैराज से चिड़ियाघर रोड और चौड़ा होगा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चिड़ियाघर से गंगा बैराज तक की सड़क सात मीटर से 14 मीटर चाैड़ी की जाएगी। यह कार्य पीडब्ल्यूडी कराएगा। शासन ने सहमति देते हुए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट व्यय वित्त समिति के पास भेज दी है। इसी बीच कालपी रोड और किदवईनगर से बारादेवी होते हुए गोविंदनगर रोड चौड़ीकरण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। गंगा बैराज राजमार्ग और इससे जुड़ी आसपास की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन

बैराज मार्ग पर कर्बला के पास आए दिन जाम लगता है। इसके मद्देनजर पीडब्ल्यूडी ने चिड़ियाघर से बैराज तक 900 मीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय भेजी है। अभी यह दो लेन की सड़क सात मीटर चाैड़ी है। अब इसे 14 मीटर चाैड़ी कर चार लेन की बनाई जाएगी। इसके दोनों तरफ इंटरलाॅकिंग टाइल्स से फुटपाथ बनेगा। सड़क के बीच में डिवाइडर भी बनाया जाएगा।

विज्ञापन

स्वीकृति होते ही निर्माण के लिए धन का प्रावधान कर दिया जाएगा
पीडब्ल्यूडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बैराज रोड चौड़ीकरण का प्रस्ताव यहां से लखनऊ स्थित मुख्यालय भेजा गया था वहां से यह शासन पहुंचा। शासन ने भी सहमति जताते हुए प्रस्ताव शासन की व्यय वित्त समिति के पास भेज दिया है। इस समिति की स्वीकृति होते ही निर्माण के लिए धन का प्रावधान कर दिया जाएगा। इसके बाद निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें