थाना प्रभारी ने मारपीट से किया इनकार
सूरज साहू ने यह भी आरोप लगाया कि दरोगा ने उनका मोबाइल और 300 रुपये भी जमा कर लिए थे।दूसरे दिन सुबह व्यापारियों के हस्तक्षेप के बाद सूरज साहू को छोड़ा गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष महेश वर्मा को सूचित किया। थाना प्रभारी अखिलेश पाल ने मारपीट से इनकार किया है, लेकिन युवक को रातभर हवालात में रखने के सवाल का वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।