फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: प्रभारी मंत्री भी नहीं सुलझा सके महापौर के बेटे और निष्कासित पार्षदों के बीच का मसला

Sun, 04 Jan 2026 11:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

प्रभारी मंत्री छह जनवरी को फिर कानपुर आएंगे। आमने-सामने बैठाकर दोनों पक्षों से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
निष्कासित पार्षदाें ने प्रभारी मंत्री से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम से निष्कासित पार्षदाें बनाम महापाैर के पुत्र अमित पांडेय बंटी के बीच का मामला प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के सामने रविवार को भी नहीं निपटा सका। उन्होंने दोनों पक्षों को अलग-अलग बुलाकर पूरी बात सुनी। तय किया कि वह छह जनवरी को दोबारा कानपुर आकर यहां रात में रुकेंगे। उसी दिन पार्टी के अध्यक्षों, महापाैर की माैजूदगी में दोनों पक्षों को बैठाकर बात होगी। प्रभारी मंत्री ने साफ ताैर पर कहा कि मामले में भाजपा संगठन जो फैसला लेगा, वही मान्य हाेगा।
विज्ञापन


सुबह सर्किट हाउस में निष्कासित पार्षद पवन गुप्ता, अंकित माैर्य के अलावा इनके गुट के पार्षद आलाेक पांडेय, विकास जायसवाल, लक्ष्मी कोरी, हरिस्वरूप तिवारी से प्रभारी मंत्री ने एक-एक करके बात की। पहले तय हुआ कि मामले के संबंध में लखनऊ में बैठक होगी लेकिन शाम के समय उन्होंने दूसरे पक्ष महापाैर के बेटे बंटी को भी बुलाया। बंटी के साथ करीब 12 पार्षद पहुंचे। इस दाैरान जब प्रभारी मंत्री ने पूरा मामला जानना चाहा तो बंटी ने कहा कि दोनों की सीबीआई जांच करा ली जाए।

इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि सीबीआई नहीं, इसकी जांच संगठन करेगा। संगठन का फैसला ही मानना होगा। उन्होंने दोनों पक्षों से लिखित में शिकायतें लीं। इस माैके पर पार्टी के उत्तर इकाई जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित भी माैजूद रहे। उनसे भी इस संबंध में मंत्री ने बात की। इसी बीच प्रभारी मंत्री को बेटे की शादी के आशीर्वाद समारोह का आमंत्रण देने पहुंचे सांसद रमेश अवस्थी से भी उन्होंने जब इस मामले में जानकारी चाही तो सांसद ने कहा कि उनका नगर निगम की आंतरिक राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामले खत्म होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें