फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 750 करोड़ से बदलेगा ग्रीनपार्क का नक्शा, शासन को भेजी DPR…51 हजार होगी दर्शक क्षमता, ये होंगी सुविधाएं

Thu, 23 Oct 2025 02:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: पहले चरण में मीडिया सेंटर और न्यू प्लेयर पवेलियन का निर्माण होगा। दूसरे चरण में ईस्ट स्टैंड को 17 हजार दर्शक क्षमता के साथ नया रूप दिया जाएगा। वहीं, तीसरे चरण में नॉर्थ-वेस्ट, साउथ और वीआईपी स्टैंड के पुनर्निर्माण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रीनपार्क स्टेडियम, कानपुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में ग्रीनपार्क स्टेडियम की दर्शक क्षमता बढ़ाने, ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर करने समेत कायाकल्प के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने 750 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराकर शासन को भेजी है। इसमें करीब 600 करोड़ रुपये स्टेडियम के आधुनिकीकरण और 150 करोड़ रुपये एनसीसी हेडक्वार्टर की भूमि पर फाइव स्टार होटल निर्माण पर खर्च करने का खाका खींचा गया है।

विज्ञापन

परियोजना को तीन चरणों में 22.5 एकड़ भूमि पर छह वर्षों में पूरा करने का प्रस्ताव है। इसके तहत ग्रीनपार्क की दर्शक क्षमता 27,400 से बढ़ाकर 51,500 तक की जाएगी। स्टेडियम में नई फ्लड लाइटें, अत्याधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, नई वीवीआईपी गैलरी और दर्शक दीर्घाएं बनाई जाएंगी। सबसे पहले सी-बालकनी को गिराकर तीन मंजिला वीवीआईपी गैलरी बनाई जाएगी।

17 हजार दर्शक क्षमता के साथ दिया जाएगा नया रूप
इसमें लगभग 500 वीआईपी के साथ 15 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। पहले चरण में मीडिया सेंटर और न्यू प्लेयर पवेलियन का निर्माण होगा, जिसकी लागत लगभग 50 करोड़ रुपये अनुमानित है। दूसरे चरण में ईस्ट स्टैंड को 17 हजार दर्शक क्षमता के साथ नया रूप दिया जाएगा, जिस पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च होंगे। तीसरे चरण में नॉर्थ-वेस्ट, साउथ और वीआईपी स्टैंड के पुनर्निर्माण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम को आधुनिक रूप देने का खाका तैयार किया गया है। इसके लिए 750 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। इसे देश के अन्य अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की तरह ही बनाया जाएगा। इसमें दर्शक दीर्घाओं का नाम दिग्गज क्रिकेटरों जैसे सुनील गावस्कर, गोपाल शर्मा, सुरेश रैना और नीतू डेविड के नाम पर रखा जाएगा।  -प्रेम मनोहर गुप्ता, यूपीसीए निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें