कानपुर में रेलबाजार थानाक्षेत्र में हिंसा भड़काने के मामले में ऑडियो वायरल करने वाले मुख्य आरोपी जुबैर अहमद खान उर्फ ज़ुबैर गाजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस विभाग का बर्खास्त सिपाही है। उन्नाव में वर्ष 2021 में बर्खास्त हुआ था। हालांकि किस मामले में आरोपी के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई हुई थी। इसको पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। हाल ही में उसने समाजवादी पार्टी भी जॉइन की थी।