फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: धूप खिलने से पुतला कारीगरों के चेहरे खिले, आज और कल बारिश न होने की कर रहे हैं प्रार्थना, कही ये बात

Wed, 01 Oct 2025 12:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: दशहरा पर्व से पहले धूप खिलने से रावण के पुतले बनाने वाले कारीगरों के चेहरे खिल उठे हैं, क्योंकि पिछले दिन हुई बारिश से पुतलों को नुकसान हुआ था। कारीगर अब प्रार्थना कर रहे हैं कि बुधवार और गुरुवार को बारिश न हो, ताकि वे अपनी बिक्री कर सकें।
विज्ञापन
दशहरा के लिए तैयार रावण के पुतले - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दशहरा का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। इसके लिए रावण के पुतलों का बाजार सज गया है, लेकिन एक दिन पहले भी बारिश से पुतला कारीगरों को नुकसान हुआ था। बुधवार सुबह से धूप खिलने से उनके चेहरे खिले नजर आए। उनका कहना है कि बुधवार और गुरुवार को सबसे ज्यादा पुतलों की बिक्री होगी।

विज्ञापन

ऐसे भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं की बरसात ना हो। उनको एक दिन पहले बरसात से नुकसान हुआ था। पुतले खराब हो गए थे, जिन्हें दोबारा ठीक किया जा रहा है। पुतले तैयार करने वाला सामान पहले से ही मंहगा था, उनकी लागत और बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें