फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 21 दिन पहले हटाया था अतिक्रमण, फिर हो गए कब्जे, महापौर दलबल के साथ पहुंचीं परेड चौराहा

Tue, 11 Feb 2025 11:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महापौर दलबल के साथ परेड चौराहा पहुंचीं। उन्होंने फिर अभियान चलाकर कब्जे हटवाए। साथ ही लोगों को चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
महापौर ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महापौर मंगलवार को दलबल के साथ परेड चौराहा पहुंची तो अचंभित रह गईं। अफसरों की हीलाहवाली की वजह से यहां 21 दिन पहले हटाया गया अतिक्रमण फिर हो गया था। महापौर ने नाराजगी जताते हुए फिर परेड चौराहा से बड़ा चौराहा तक अभियान चलाकर कब्जे हटवाए। बड़ा चौराहा से परेड स्थित आईएमए भवन के दोनों तरफ, परेड, उर्सला, डफरिन अस्पताल के फुटपाथ पर दोबारा अतिक्रमण हटाया गया। अचानक अभियान शुरू होने से ठेले वाले कपड़े लादकर भाग खड़े हुए। कई को दौड़ाकर पकड़ा गया। ठेले में लदे कपड़ों को एक बोरी में भरकर दुकानदार के नाम से जब्त करा दिया।
विज्ञापन


आईएमए भवन के आसपास दोबारा अस्थायी अतिक्रमण देख महापौर प्रमिला पांडेय का पारा चढ़ गया। उन्होंने सामने खड़े होकर उसे तोड़वाया। अभियान के दौरान करीब 70 अस्थायी दुकानें हटवाकर 11 हजार जुर्माना वसूला गया। दोबारा अतिक्रमण न करने व एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी गई। इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम किशोर, प्रर्वतन दल व भारी पुलिस बल मौजूद रहा। महापौर ने बताया कि बुधवार से यहां पूर्व सैनिक तैनात कर निगरानी कराई जाएगी। फुटपाथ वाले दुकानदारों की लिस्ट भी मांगी है। फुटपाथ पर एक-एक ठेला लगाने देने पर विचार किया जा रहा है।

जुर्माना वसूला जाएगा
बता दें कि परेड से उर्सला अस्पताल तक फुटपाथ से लेकर सड़क तक बड़ी संख्या में कपड़े की दुकानें लगती हैं। खरीदार भी अपने वाहन सड़क पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे हर दिन जाम लगता है। जोन एक के अधिकारी विद्यासागर यादव ने बताया कि जब्त कपड़ों को दुकानदार जोनल कार्यालय में चार-चार हजार रुपये जुर्माना देकर ले जा सकते हैं।

 
विज्ञापन

फुटपाथ व सड़क घेरना गलत : महापौर
महापौर ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का अभियान चलता रहेगा। जल्द ही अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक होगी, जिसमें अगर दुकानों के सामने ठेले लगे तो उनकी जिम्मेदारी होगी। छोटे पैमाने पर कारोबार करने वाले बहुत लोग है लेकिन फुटपाथ, सड़क घेरकर कारोबार करना गलत है। उर्सला, डफरिन, ब्लड बैंक में मरीजों, एबुलेंस को आने-जाने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें