फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पूरा होगा 1700 परिवारों का आशियाने का सपना, बोर्ड बैठक चार को…शामिल किए जाएंगे ये प्रस्ताव

Thu, 22 May 2025 03:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केडीए सचिव अभय कुमार पांडेय ने बताया कि बोर्ड की पिछली बैठक में न्यू कानपुर सिटी योजना में ज्यादा से ज्यादा परिवारों को प्लॉट उपलब्ध कराने की मंशा जाहिर की गई थी। इसलिए भवन विभाग ने इस योजना का संशोधित ले-आउट प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन
new kanpur city - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में केडीए बोर्ड बैठक चार जून को बुलाई गई है। इसमें टाउनशिप के रूप में विकसित होने वाली बहुप्रतीक्षित न्यू कानपुर सिटी योजना का संशोधित ले-आउट पेश किया जाएगा। स्वीकृति के बाद योजना में 1700 परिवारों का आशियाने का सपना पूरा हो सकेगा। बैठक के एजेंडे में विकास प्राधिकरण के चालू वित्तीय वर्ष के बजट सहित अन्य प्रस्ताव भी शामिल किए जाएंगे। इसके लिए सभी विभागों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।

विज्ञापन

विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक एक हफ्ते पहले होनी थी, पर इसे स्थगित कर दिया गया था। बुधवार को बैठक की तारीख तय हुई। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल ने बताया कि बैठक के एजेंडे में न्यू कानपुर सिटी का संशोधित ले-आउट प्लान, बजट के साथ ही शासन से आए आदेश शामिल होंगे। भवन, संपत्ति, इंजीनियरिंग आदि विभागों से भी प्रस्ताव मांगे गए हैं, उन्हें भी शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

संशोधित ले-आउट प्लान किया है तैयार
केडीए सचिव अभय कुमार पांडेय ने बताया कि बोर्ड की पिछली बैठक में न्यू कानपुर सिटी योजना में ज्यादा से ज्यादा परिवारों को प्लॉट उपलब्ध कराने की मंशा जाहिर की गई थी। इसलिए भवन विभाग ने इस योजना का संशोधित ले-आउट प्लान तैयार किया है। पहले करीब 1350 प्लॉट विकसित किए जा रहे थे। अब प्लाटों की संख्या बढ़कर 1700 हो गई है। प्लॉटों की संख्या में बढ़ोतरी कुछ बड़े प्लॉटों को छोटा करने से हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें