फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कमिश्नरी पुलिस की लघु फिल्म करेगी जागरूक, भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके एसीपी आनंद होंगे मुख्य पात्र

Thu, 05 Feb 2026 09:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

करीब 15 मिनट की बनने वाली फिल्म की कहानी शुभम द्विवेदी ने लिखी है। धीरज कुमार इसका निर्देशन करेंगे।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए कमिश्नरी पुलिस लघु फिल्म से लोगों को जागरूक करेगी। यह लगभग 15 मिनट की रहेगी। कहानी शुभम द्विवेदी ने लिखी है, जबकि धीरज कुमार इसका निर्देशन करेंगे। शहर की एक घटना पर अभिनेता नाना पाटेकर की लघु फिल्म डिजिटल अरेस्ट बनी है। इसमें नाना पाटेकर फर्जी पुलिस अधिकारी बने साइबर अपराधी को चूना लगा देते हैं।
विज्ञापन


इसी फिल्म को देखकर कमिश्नरी पुलिस दो परिवारों पर आधारित लघु फिल्म बना रही है। संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध विनोद कुमार सिंह ने बताया कि इसमें दिखाया जाएगा कि किस तरह से साइबर अपराधी दो परिवार की जिंदगी तबाह कर देते हैं। डर, बेबसी और झूठे वीडियो बनाकर युवती को फंसाया जाता है। उसके माता पिता को वीडियो व फोटो भेजी जाती है। इसमें एसीपी कलक्टरगंज आनंद ओझा, विभाग के अधिकारी और स्टाफ अदाकारी करेंगे। फिल्म में कमिश्नरी कार्यालय और थाने का सीन भी फिल्माया जा सकता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें