फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जेईई मेन में छाए शहर के होनहार, आर्यन को मिले 99.96 पर्सेंटाइल

Wed, 12 Feb 2025 12:35 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: जेईई मेन में पहले सेशन का परिणाम देर शाम जारी किया गया। शहर के कई छात्रों ने सफलता पाई।
 
विज्ञापन
jee mains result - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंजीनियरिंग का सपना देख रहे छात्रों के लिए मंगलवार की शाम बेहद अहम रही। देर शाम जेईई मेन के पहले सेशन का परिणाम जारी कर दिया गया।शहर के कई छात्रों ने इसमें सफलता पाई है। आर्यन त्रिवेदी ने सर्वाधिक 99.96 पर्सेंटाइल हासिल किया है। दूसरा सेशन अप्रैल में होगा।
विज्ञापन


बिजनेसमैन परिवार से कुछ अलग करने के लिए चुनी बीटेक की राह
किदवईनगर निवासी आर्यन त्रिवेदी ने पहले प्रयास में 99.96 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। पहली बार में सफलता मिलने पर भी अति उत्साह न दिखाते हुए आर्यन कहते हैं सपने बहुत हैं, लेकिन अभी हर कदम फूंक-फूंक कर रखना है। जेईई मेन के बाद अब फोकस बोर्ड पर है। उसके बाद जेईई एडवांस की तैयारी करेंगे। बिजनेसमैन परिवार से आने वाले आर्यन कहते हैं कि कुछ अलग के लिए ही बीटेक की राह चुनी है। आर्यन सुभाष पब्लिक स्कूल से पढ़ाई कर रहे हैं। उनके पिता मनोज त्रिवेदी बिजनेसमैन, मां तरुणा गृहिणी हैं। उन्होंने श्रवण कटियार से कोचिंग की है।

डेंगू से एक महीना रहा बीमार, नहीं टूटा हौसला, जेईई में 99.94
ओमनगर निवासी कृष पांडे ने जेईई मेन में 99.94 पर्सेंटाइल हासिल किया है। पहले प्रयास में सफलता हासिल करने वाले कृष का सपना आईआईटी से बीटेक करने का है। उनका कहना है कि कोशिश तो पूरी आईआईटी की रहेगी, लेकिन फिर भी अंतिम फैसला उस समय के हालात के अनुसार लूंगा। अब पूरा फोकस 12वीं की परीक्षाओं पर है। कृष कहते हैं कि तैयारी के दौरान उनको डेंगू हो गया था, एक महीना पढ़ाई बाधित रही, लेकिन हार नहीं मानी। उनके पिता शेखर पांडेय साफ्टवेयर डेवलेपर और मां रजनी स्कूल संचालित करती हैं। उन्होंने श्रवण कटियार से कोचिंग ली है।
विज्ञापन


बचपन से था कंप्यूटर इंजीनियर बनने सपना
काकादेव निवासी सुयश त्रिपाठी को जेईई मेन में 99.92 पर्सेंटाइल मिला है। इसके साथ ही उन्होंने कंप्यूटर इंजीनियर बनने के बचपन के सपने को पूरा करने की पहली बाधा पर कर ली है। उनके पिता डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक और मां अर्चना त्रिपाठी एएनडी में प्रोफेसर हैं। सुयश बीएसएस इंटर कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं। गणित में तेज सुयश कहते हैं कि शुरू से कंप्यूटर के साथ समय बिताना पसंद रहा है। कहते हैं कि कई बार खराब ख्याल आते हैं, लेकिन शिक्षकों ने सिखाया है हार जीवन का अंत नहीं है। इसी के साथ पूरी जिंदगी चलूंगा। आईआईटी से बीटेक करना है। सुयश ने श्रवण कटियार से कोचिंग पढ़ी है।

पहले प्रयास में मिली सफलता, अगला लक्ष्य आईआईटी
चौक निवासी कृष्णा पांडेय को जेईई में 99.91 पर्सेंटाइल मिला है। पहले प्रयास में मिली सफलता से उत्साहित कृष्णा का अगला लक्ष्य आईआईटी है। पिता राज पांडेय चौक में व्यवसाय करते हैं और मां सरिता गृहिणी हैं। कृष्णा डीपीएस बर्रा से 12वीं कर रहे हैं। उन्होंने कालरा शुक्ला कोचिंग से पढ़ाई की है।

आईआईटी में कंप्यूटर साइंस से करना है बीटेक
आनंदबाग निवासी प्रत्यक्ष जायसवाल को जेईई मेन में 99.84 परर्सेंटाइल मिला है। पिता अमर प्रताप जायसवाल बिल्डर और मां साधना जायसवाल गृहिणी हैं। प्रत्यक्ष कहते हैं कि यह ड्राप ईयर था, उसका प्रेशर लेकर पढ़ाई की, लेकिन पिछले साल के मुकाबले परिणाम काफी अच्छा रहा है। अब पूरा फोकस जेईई एडवांस की तैयारी को लेकर है। उनका सपना आईआईटी में कंप्यूटर साइंस से बीटेक करना है। उन्होंने कालरा शुक्ला से कोचिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें