फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दुकान में बने सीवर टैंक में मिला युवक का शव, दो दिन से था लापता…परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Fri, 19 Sep 2025 02:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कल्याणपुर में एक निर्माणाधीन दुकान के सीवर टैंक में पिछले दो दिनों से लापता 35 वर्षीय युवक का शव मिला है। परिजनों ने दुकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कल्याणपुर के बारासिरोही मनकामेश्वर मंदिर के पास शुक्रवार को निर्माणाधीन मार्केट की एक दुकान के सीवर टैंक में युवक का शव मिलने हड़कंप मच गया। युवक की पहचान गूबा गार्डेन निवासी रजी मोहम्मद (35) के रूप में हुई। परिजनों ने दुकान मलिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। युवक दो दिन से लापता था। पुलिस और फॉरेंसिस टीम ने घटना का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
मां की मौत के बाद रजी मोहम्मद गोवा गार्डन निवासी बहन शन्नो के साथ रहता था। शन्नो अपने पति फैलू, दो बेटे और दो बेटियां के साथ रहती है। कुछ समय पहले एक बहन का लड़का भी उन्होंने अपने पास रख लिया था। शुक्रवार दस बजे के करीब रजी का शव बारासिरोही सब्जी मंडी के सामने गली में स्थित अनिल दुबे के निर्माणाधीन दुकान के खुले पड़े सीवर टैंक में मिला।
विज्ञापन

घटना के बाद लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शन्नो ने बताया कि मां की मौत के बाद रजी भी उनके पास आ गया। बुधवार शाम को वह घर से सब्जी मंडी तक जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। वह शराब पीता था और उसे दौरे की बीमारी भी थी। उनसे मार्केट के मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेजा गया है। युवक नशे का लती बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें