Kanpur News: प्रशस्ति फाउंडेशन की ओर से युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच देने के उद्देश्य से द ठलुआगीरी टैलेंट शो का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के संस्थापक व फिल्म निर्माता डॉ. कुमार मनोज के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न शहरों में इसके ऑडिशन आयोजित हो रहे हैं। कानपुर में इसका दूसरा ऑडिशन 17 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा।
कानपुर में प्रशस्ति फाउंडेशन की ओर से देशी भाषा, लोक संस्कृति और क्षेत्रीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से द ठलुआगीरी टैलेंट शो के ऑडिशन प्रदेश के कई शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं। यहां कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। ये जानकारी संस्था के संस्थापक और फिल्म निर्माता डॉ. कुमार मनोज ने दी। उन्होंने बताया कि द ठलुआगीरी एक मल्टीटैलेंट प्लेटफॉर्म है।
इसके माध्यम से कविता, शायरी, कॉमेडी, अभिनय, गायन सहित विभिन्न विधाओं में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरा ऑडिशन 17 अक्टूबर 2026 को कानपुर में आयोजित किया जाएगा। प्रमुख जज एवं ज्यूरी मंडल के रूप में अभिनेता एवं कॉमेडियन अन्नू अवस्थी, सुरेश अलबेला, शाश्वत तिवारी, शशांक सिंह राजावत, प्रीति रंजन द्विवेदी रहेंगी।