">http://
धोखे से शादी करने और 60 लाख रुपये हड़पने का आरोप
यही वजह कि उसने अब तय कर लिया है कि उसे अब अपना पैसा चाहिए। इरफान ने उसके साथ धोखा कर सिर्फ उसका इस्तेमाल किया है। वह इसकी सजा दिलाकर रहेगी। बता दें कि अपर्सोन ने चमड़ा कारोबारी अनवरगंज निवासी मोहम्मद इरफान पर धोखे से शादी करने और फिर 60 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। युवती का यह भी कहना है कि इरफान ने उस पर धर्मांतरण का दबाव भी डाला है।
कानपुर में थाईलैंड की युवती से धोखाधड़ी
- फोटो : amar ujala
रवैय्या नहीं सुधारेगी, तो कुछ भी नहीं मिलेगा
उसने दो टूक शब्दों में पुलिस से कह दिया कि वह किसी भी कीमत पर अपना धर्म नहीं बदलेगी। अपर्सोन ने बताया कि जब उसे इरफान के धोखा देने की बात पता चली तो उसने नाराजगी जताई। इसके बाद से ही इरफान ने न सिर्फ थाईलैंड आना कम कर दिया, बल्कि उसका फोन भी काटने लगा था। युवती के मुताबिक जब उसने इरफान को मैसेज भेजने शुरू किए, तो उसने जवाब दिया कि यदि वह अपना रवैय्या नहीं सुधारेगी, तो उसे कुछ भी नहीं मिलेगा।
तो क्या...थाईलैंड जाकर करनी पड़ेगी विवेचना
सुबह से थाईलैंड निवासी युवती कभी एडीसीपी पूर्वी के कार्यालय तो कभी अनवरगंज थाने के चक्कर काटती रही। पुलिस इसी पशोपेश में थी कि यदि प्राथमिकी दर्ज भी कर ली जाए तो उसकी विवेचना कैसे होगी। कैसे पता लगेगा कि इरफान की शादी युवती से हुई भी है कि नहीं। किस-किस बैंक से कितनी रकम युवती ने इरफान को दी है। इसके लिए पुलिस थाईलैंड जाकर जांच कैसे करेगी। हालांकि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एसीपी अनवरगंज मंजय सिंह का कहना है कि पुलिस को कहीं नहीं जाना पड़ेगा।
कानपुर में थाईलैंड की युवती से धोखाधड़ी
- फोटो : amar ujala
रोते और मुंह छिपाते हुए हवालात तक पहुंचा आरोपी
देर रात जब पुलिस आरोपी इरफान को लेकर अनवरगंज थाने पहुंची तो उसने खुद ही अपना चेहरा कपड़े से ढक लिया। वह उसी हालत में रोते हुए हवालात तक पहुंचा। इसके बाद दीवार की ओर मुंह करके खड़ा हो गया। उसके हाव-भाव बता रहे थे कि उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि थाईलैंड की दोस्ती और शादी उसे एक दिन सलाखों के पीछे ले जाएगी।
कानपुर में थाईलैंड की युवती से धोखाधड़ी
- फोटो : amar ujala
कानपुर में थाईलैंड की युवती से धोखाधड़ी
- फोटो : amar ujala