फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर कपड़ा कमेटी का चुनाव आज

Thu, 24 Sep 2015 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर कपड़ा कमेटी का चुनाव गुरुवार को होगा। वोट जनरलगंज स्थित कमेटी कार्यालय में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक पड़ेंगे। कमेटी के 1728 सदस्य 23 एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर पदों के लिए 47 प्रत्याशियों को मत पत्र से वोट देंगे।
विज्ञापन


इन प्रत्याशियों में काशी गुट से 17, वीरेंद्र गुलाटी गुट से 14, सागरी गुट से 15 प्रत्याशी और एक निर्दलीय प्रत्याशी हेमंत अग्रवाल शामिल हैं। मतगणना 25 और 26 सितंबर को होगी। चुनाव अधिकारी सत्यनारायण सिंहानिया और करुणेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वोट डालने के लिए नियम तय कर दिए गए हैं।

उधर, बुधवार को तीनों गुटों में चुनाव वार छिड़ा रहा। सभी गुटों ने बाजार में जुलूस निकाल कर अपना दम-खम दिखाया। काशी गुट ने भगवा रंग, सागरी गुट से सफेद और गुलाटी गुट ने गुलाबी रंग का चोला धारण कर व्यापारियों के आगे वादों का पिटारा खोला।
विज्ञापन


चुनाव प्रचार गुरुवार को भी चलेगा। व्हाट्स एप, फेसबुक, मोबाइल एप, मैसेज, स्टीकर और गिफ्ट के जरिए भी चुनाव प्रचार जारी रहा।

कमेटी की है अपनी अदालत
1923 में गठित कपड़ा कमेटी 1925 से कंपनी एक्ट में पंजीकृत है। शुरू में इसमें 33 एग्जिक्यूटिव डायरेक्टरों के लिए चुनाव होते थे। आठ-दस साल से 23 डायरेक्टरों के लिए चुनाव हो रहे हैं। कमेटी के व्यापारियों के बीच हुआ कोई भी झगड़ा देश की अदालत में नहीं जाता। सारे झगड़े कमेटी की ‘आरबीट्रेशन अदालत’ के 11 पंच ही निपटाते हैं।

निर्णय व्यापारियों को विधिक रूप से मान्य होता है। जो व्यापारी इसे नहीं मानता, बाजार के व्यापारी उसके साथ कोई व्यापार नहीं करते। पंचों का चयन नई कमेटी के चुनाव के बाद होता है।

बाजार के जानकार वरिष्ठ व्यापारी पंच बनाए जाते हैं। जनरलगंज, बजाजा, नौघड़ा, घुमनी मोहाल, पचकूंचा वाली गली में फैले कपड़ा बाजार का 99 फीसदी कारोबार उधारी पर चलता है। अनुमान के अनुसार बाजार में एक हजार करोड़ रुपये उधार है।

बाद में चुने जाएंगे अध्यक्ष, सचिव
चुने गए 23 एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर बाद में सर्व सम्मति में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक प्रधान सचिव, एक सचिव, एक संयुक्त सचिव और एक कोषाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। बाकी एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर कमेटी के रूप काम करेंगे।

ये हैं चुनाव मैदान में
काशी गुट से- काशी प्रसाद शर्मा, कृष्ण कुमार अग्रवाल, श्रीकृष्ण गुप्ता, हीरालाल खत्री, कमल कुमार अग्रवाल, बच्छराज सेठिया, राधेश्याम माहेश्वरी, विवेक कुमार गुप्ता (सोनू), अंशुल अग्रवाल, अनिल कुमार जैन, संजय अग्रवाल, दीपक कुमार गुप्ता, नरेंद्र कुमार भगत, सुदेश चंदानी, रज्जनलाल गुप्ता, श्री किशन अग्रवाल, गोपाल दास गुप्ता।

सागरी गुट से- चरणजीत सिंह सागरी, विश्वनाथ गुप्ता, लक्ष्मण सहगल, ईश्वर सिंह बचानी, करणराज बोहरा, अशोक कुमार माहेश्वरी, ज्योति प्रकाश नेवटिया, पुष्कर गुप्ता, गुरमीत सिंह सागरी, अमित कुमार गुप्ता, सौरभ इसरानी, विष्णु स्वरूप शुक्ला, अनूप कुमार शुक्ला, राजेंद्र शर्मा, सुभाष चंद।

वीरेंद्र गुलाटी गुट- वीरेंद्र गुलाटी, उमेश रस्तोगी, राकेश कपूर, दौलत राम अरोड़ा, प्रमोद भाटिया, केदार नाथ गुप्ता, सुभाष खन्ना, राजेश अग्रवाल, पंकज राय अरोड़ा, अमरजीत सिंह बतरा, अमित रुइया, अनिल अग्रवाल, जयपाल सिंह, सुनील अग्रवाल।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें