फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मंडलायुक्त और डीएम के आगमन को लेकर तहसील में हाई अलर्ट, साफ-सफाई के साथ फाइलों का अंबार दुरुस्त

Fri, 06 Mar 2026 04:27 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर तहसील में शनिवार को मंडलायुक्त और डीएम के दौरे को लेकर शुक्रवार को दिन भर सफाई और कार्यालयों को दुरुस्त करने का काम चला। कल दोनों अधिकारी जनता की समस्याएं सुनेंगे और तहसील का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
तहसील भवन व परिसर की साफ-सफाई करते सफाईकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटमपुर में शनिवार को तहसील में आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल होने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह आएंगे। वहीं, मंडलायुक्त विजयेंद्र पांडियन तहसील भवन का मुआयना करेंगे। इसी के चलते शुक्रवार को तहसील भवन व परिसर की जहां साफ-सफाई की गई। वहीं, मुआयना को लेकर कार्यालयों को भी दुरुस्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन





शनिवार को तहसील में दोनों आलाधिकारियों की उपस्थिति को देखते हुए तहसील भवन की धुलाई व सफाई के लिए पालिका सफाई कर्मी लगाए गए। पानी डालकर भवन का बरामदा व गलियारे चमकाए गए। इसके साथ ही कार्यालयों में फाइलों का रखरखाव भी दुरुस्त किया गया। वहीं बिजली के बोर्ड, लाइट आदि भी ठीक करने का काम चलता रहा। इसके साथ ही समाधान दिवस को लेकर भी अधिकारी तैयारियों को अंजाम देते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें