कानपुर में नौबस्ता पुलिस ने मानव तस्करी के आरोप में बर्रा के हरदेव नगर निवासी पलक सिंह उर्फ सोनाली अवस्थी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वर्ष 2025 में हंसपुरम की किशोरी को कपड़े दिलाने के बहाने बेहोश कर राजस्थान ले गई, जहां उसे सामूहिक विवाह कराने वाली संस्था की संचालिका को बेच दिया था।
पुलिस ने पलक पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। मामले में पुलिस संस्था की संचालिका और युवती को खरीदने के आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है। उसे घर से गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया। नौबस्ता के हंसपुरम इलाके में रहने वाले मजदूर ने तीन अप्रैल 2025 को थाने में अपनी 16 साल की बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।