फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: लिफ्ट देने के बहाने किशोरी का अपहरण कर किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 16 May 2023 11:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में दो युवकों ने किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने परिजनों से आपबीती बताई। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में स्कूटी सवार दो युवकों ने 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर लिया। इसके बाद सुनसान जगह ले जाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चकेरी क्षेत्र निवासी महिला के अनुसार उसकी 16 वर्षीय बेटी अहिरवां में एक घर में झाडू पोछा का काम करती है। सोमवार देर शाम बेटी घर से काम करने के बाद पैदल घर आ रही थी।
विज्ञापन


रास्ते में स्कूटी सवार अभय और अंकित ने घर छोड़ देने का झांसा देकर स्कूटी में बैठा लिया। इसके बाद एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और 80 फीट रोड के पास बेटी को छोड़कर भाग गए। इसके बाद किशोरी ने परिजनों से आपबीती बताई। आरोप है कि आरोपी समझौते का दबाव बना रहे हैं। थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, अपहरण और पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें