फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पांडु नदी के पास ट्रेन से कटकर किशोर की मौत, पिता बोले- बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त था, जांच शुरू

Sat, 21 Feb 2026 09:41 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: फतेहपुर निवासी 16 वर्षीय किशोर की करबिगवां रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई। परिजनों के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह भटकते हुए रेलवे ट्रैक तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत करबिगवां रेलवे स्टेशन के पास पांडु नदी किनारे एक 16 वर्षीय किशोर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मौके पर पहुंची महाराजपुर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करवाई गई। इसमें बताया गया कि मृतक सितेश पासवान (16) पुत्र शिव बाबू जो कि फतेहपुर जनपद के ओंग थानाक्षेत्र के शादीपुर गांव का निवासी था।

विज्ञापन


विज्ञापन



मृतक के पिता शिव बाबू ने बताया कि बेटे की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह घूमते हुए कहीं हाईवे की तरफ, तो कहीं रेलवे स्टेशन की तरफ निकल जाता था। गांव से जंगलों के रास्ते रेलवे लाइन किनारे यहां तक पहुंचा होगा। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। अन्य कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें