फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: किशोरी को उठा ले गए काली कार सवार,एक किलोमीटर दूर लेकर जाकर किया दुष्कर्म

Tue, 06 Jan 2026 10:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सचेंडी थानाक्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। डीसीपी पश्चिम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचेंडी में सोमवार देर रात काली स्कार्पियो सवार दो युवकों ने एक गांव की किशोरी को अगवा कर लिया। एक किलोमीटर दूर रेलवे क्रॉसिंग के पास ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। गांव के बाहर युवती को छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों में एक पुलिस कर्मी भी बताया जा रहा है। पीड़िता ने घर जाकर परिजनों से घटना के बारे में बताया। भाई ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित की तहरीर पर मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। डीसीपी पश्चिम ने शाम को घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़िता से पूछताछ की।

विज्ञापन


सचेंडी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के मुताबिक उसकी 14 साल की बहन सोमवार रात शौच के लिए भीमसेन से झाँसी रेलवे लाइन के किनारे गई थी तभी काली कार सवार दो युवकों ने बहन को पकड़ कर जबरन गाड़ी में खींच लिया। उसे करीब एक किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक के किनारे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। रात करीब दस बजे जब भाई ड्यूटी से आया तो उसने बहन के न होने पर पूछा। दोनों ने रात में खोजबीन की तब तक रात में डरी सहमी बहन घर आई। उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। बहन ने बताया कि कार में दो लोग थे। उसमें एक पुलिस कर्मी भी है। इसके बाद 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पीड़िता ने दो लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है जबकि रिपोर्ट एक के खिलाफ दर्ज हुई है। डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि किशोरी के भाई ने तहरीर दी है। उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें