किरायेदार युवक ने पुलिस को दी सूचना
किशोरी कमरे में ही थी। इसी लॉज में किराये पर रहने वाले एक अन्य युवक को काफी दिनों से कमरा बंद मिला। उसने दरवाजा खोलकर देखा तो किशोरी चादर लपेटे हुए दिखाई दी। युवक ने यूपी 112 को सूचना दे दी। पुलिस और महिला पुलिस पीड़िता को थाने ले गई। उसका मेडिकल कराया गया है। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी पदम त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी को बालिका गृह भेजा गया है।
रात में एक छात्र से मांगा था चादर
बिठूर पुलिस के मुताबिक रात में आरोपियों ने लॉज में बंद कमरे का ताला खुलवाया। इसके बाद वहां के दूसरे कमरे में रह रहे एक छात्र से चादर मांगा था। सुबह उसको घटना पता चली, तो वह भी डरकर कहीं चला गया। उसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। मंगलवार रात किशोरी मंधना बाजार में थी। वहां के दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि किशोरी कई लोगों से किसी का पता पूछ रही थी। उससे जानकारी की गई तो उसने रिश्तेदार का हुलिया बताया। कहा कि वह लकड़ी का कार्य करता है। सोफा और अन्य सामान बनाता है।
किशोरी की तहरीर पर दुष्कर्म की धारा और पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई है। एक की गिरफ्तारी की गई है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। वाराणसी पुलिस से संपर्क किया गया है। -एसएम कासिम आबिदी, डीसीपी पश्चिम