कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के विरतियान गांव में दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। किशोर का नाम रोहित गौतम था। रोहित के तालाब में डूबने की सूचना मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रोहित की तलाश शुरू की। यह घटना बिठूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है।