फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: अल्जीरिया से भारत लाया गया मृतक अनादि मिश्रा का शव, छोटा भाई व बहनोई सुमित पहुंचे थे एयरपोर्ट

Wed, 06 Aug 2025 04:38 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: अफ्रीकी देश अल्जीरिया में 18 जुलाई को संदिग्ध ब्लास्ट में मारे गए भीतरगांव निवासी अनादि मिश्रा का शव 20 दिन बाद भारत पहुंचा है। उनके परिजन पार्थिव शरीर को लेने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
भारत पहुंचा भीतरगांव के मृतक अनादि मिश्रा का शव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में भीतरगांव के बारीगांव निवासी अनादि मिश्रा (48) का शव, जिनकी 18 जुलाई को अफ्रीकी देश अल्जीरिया की एक स्पंज आयरन कंपनी में संदिग्ध ब्लास्ट में मौत हो गई थी, 20 दिन बाद भारत लाया गया है। बुधवार की सुबह उनका पार्थिव शरीर नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। शव को लेने के लिए उनके छोटे भाई अर्पित मिश्रा और बहनोई सुमित तिवारी एयरपोर्ट पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें