अग्रवाल महिला मंडल की ओर से किदवई नगर स्थित अग्रसेन भवन में तीज महोत्सव का आायोजन किया गया। इस मौके पर 80 महिलाओं ने उत्साह संग भाग लिया। शुभारंभ गिरिराज किशोर, बालकृष्ण और श्रवण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर महिलाओं सावन गीतों पर जमकर नृत्य किया। यहां रैंपवॉक कर महिलाओं ने आत्मविश्वास दर्शाया।