फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सबजूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता के लिए कानपुर टीम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से प्रदेश स्तरीय सबजूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता सात से 12 जनवरी तक मेरठ में होगी। इसके लिए कानपुर टीम का चयन सोमवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित ट्रायल के आधार पर किया गया। ट्रायल के बाद टीम की घोषणा क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद ने की।
विज्ञापन


मुख्य टीम में मुस्कान भारती, शिवांशी आर्या, शिखा पाल, कायनात, प्रिया सागर, दीपा उपाध्याय, रुशदा, आरती गौड़, रूपा, तनिष्का गुप्ता, अमृता कनौजिया, सोनम, काजल कुमारी, आंचल यादव, अंशिका चौहान और पल्लवी को शामिल किया गया है। माही और वर्षा को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। टीम मैनेजर के रूप में शाहिद खान को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें