फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: शिक्षकों को मिला स्काउट गाइड प्रशिक्षण, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर, मिली ये अहम जानकारियां

Thu, 24 Jul 2025 02:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: सरसौल में शिक्षकों को स्काउट गाइड का प्रशिक्षण दिया गया, जिसका उद्देश्य बच्चों में अनुशासन और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना है। इस पहल से छात्र जिला और प्रदेश स्तर की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
शिक्षकों को मिला स्काउट गाइड प्रशिक्षण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बच्चों के सर्वांगीण विकास और अनुशासन को बढ़ावा देने के लिए सरसौल बीआरसी कार्यालय में एक दिवसीय स्काउट गाइड बिगनर्स कोर्स का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को स्काउटिंग की बेसिक जानकारी दी गई।

विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन के निर्देश पर, बेसिक शिक्षा विभाग और भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश के संयुक्त प्रयास से यह ट्रेनिंग पूरी हुई। सहायक प्रादेशिक संगठन कमिश्नर मयंक शर्मा ने टीचर्स को स्काउट गाइड का हिस्ट्री, रूल्स, प्लेज, प्रेयर और फ्लैग सॉन्ग के साथ-साथ एज ग्रुप, यूनिफॉर्म और बीएसजी नॉलेज कॉम्पिटिशन के बारे में बताया।

Trending Videos
विज्ञापन

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद
पहले भी पतारा, घाटमपुर, बिधनू और भीतरगांव ब्लॉक में ऐसे कार्यक्रम हो चुके हैं। इस कोर्स का मकसद बच्चों को फिजिकली, मेंटली और स्पिरिचुअली मजबूत बनाना है, ताकि वे डिस्ट्रिक्ट और स्टेट लेवल की एक्टिविटीज में पार्टिसिपेट कर सकें। इस प्रोग्राम में स्काउट गाइड टीम के साथ आशीष सिंह, रीनिका गुप्ता, पवन मिश्रा और संजय तिवारी जैसे कई टीचर्स मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें