फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: हैलट कर्मचारी की संदिग्ध मौत, रैन बसेरे में पड़ा मिला शव, पुलिस बोली- पीएम रिपोर्ट से खुलेगा राज

Thu, 21 May 2026 12:08 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: स्वरूप नगर में हैलट अस्पताल के कर्मचारी  का शव संदिग्ध हालत में रैन बसेरे से बरामद हुआ है। पुलिस मारपीट की आशंका जता रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
इसी रैन बसेरे में पड़ा मिला है शव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह हैलट हॉस्पिटल के एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कर्मचारी का शव रैन बसेरे में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास मौजूद लोगों में युवक के साथ मारपीट किए जाने की चर्चा भी रही।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची स्वरूप नगर पुलिस ने जांच करते हुए मृतक की पहचान नवाबगंज निवासी विनोद (30) के रूप में की। बताया जा रहा है कि विनोद हैलट हॉस्पिटल में कार्यरत था। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह रैनबसेरे में युवक को अचेत हालत में पड़ा देखा गया। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन

पुलिस बोली- पीएम रिपोर्ट से खुलेगा राज
मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की, तो युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट होने की चर्चाएं भी हैं। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें