फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Suicide: नगर निगम के संविदा कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान, पंखे के सहारे लटका था शव, जांच शुरू

Wed, 02 Apr 2025 03:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मृतक के बेटे ने बताया कि सोमवार को पिता व उनकी दूसरी पत्नी पूजा में जमकर झगड़ा हुआ था। पुलिस आई और दोनों को चौकी ले गई थी। वहां समझौता होने के बाद सभी लोग घर लौट आए। देर रात और मंगलवार सुबह फिर झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गोविंदनगर कच्ची बस्ती निवासी नगर निगम संविदा कर्मी रामनरेश (45) ने मंगलवार दोपहर पत्नी से विवाद के बाद फंदे से लौटकर जान दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बेटे रौनक के अनुसार पिता ने दो शादियां की हैं। वह उनकी पहली पत्नी पूनम के बेटे हैं, जबकि दूसरी पत्नी पूजा से दो बच्चे विवेक और आस्था हैं।

विज्ञापन

देर रात और मंगलवार सुबह हुआ था झगड़ा
सोमवार को पिता व पूजा में जमकर झगड़ा हुआ। पुलिस आई और दोनों को चौकी ले गई। वहां समझौता होने के बाद सभी लोग घर लौट आए। देर रात और मंगलवार सुबह फिर झगड़ा हुआ। इसके बाद पूजा बच्चों को लेकर बहन के घर बांदा चली गईं। शाम करीब चार बजे पिता ने फांसी लगा ली। घटना के वक्त के वह ऊपरी तल पर मौजूद था। नीचे आया, तो पिता को पंखे के सहारे फंदे से लटकता देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें